Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2025: झारखंड की महिलाओं के लिए बहुत ही खुशखबरी वाली न्यूज़ है, जिसमें झारखंड सरकार ने झारखंड की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना 2025 के तहत महिलाओं के लिए छठवीं एवं सातवीं किस्त को जारी कर दिया है। और झारखंड की महिलाओं को इसका बहुत हीं बेसब्री से इंतजार था।
जो महिलाएं छठवीं एवं सातवीं किस्त के लिए इंतजार कर रही थीं, उनके लिए 18 फरवरी को कैबिनेट की बैठक में हेमंत सरकार ने झारखंड की सभी महिलाओं के लिए खुशखबरी दे दिया है।
Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2025 क्या है?
आप लोगों को यह भी जरूर जानना चाहिए कि आखिर Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2025 है क्या ? तो आपको बता दें कि मईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक सामाजिक कल्याण योजना है, और इस योजना का मुख्य उद्देश्य झारखंड राज्य के सभी महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है। यह योजना वर्ष 2023 के अगस्त महीने में शुरू की गई थी।
इस योजना के तहत झारखंड की महिलाओं को प्रति महीने कुछ रुपयों की धनराशि प्रदान की जाती है, और यह आर्थिक सहायता महिलाओं को उनके जीवन स्तर में सुधार लाने और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए किया जाता है। झारखंड की महिलाओं के लिए यह योजना बहुत ही मददगार साबित होती है, और वे लोग इस योजना का लाभ उठाकर बहुत खुश भी होती हैं।
Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2025 के अंतर्गत कितनी राशि प्रदान की जाती है?
Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2025 के अंतर्गत सभी योग्य महिलाओं के खाते में झारखंड सरकार द्वारा ₹2500 की राशि भेजी जाती है।
पहले यह राशि केवल ₹1000 की थी, लेकिन 2024 में झारखंड सरकार ने इसे बढ़ाकर ₹2500 कर दिया।
इसे भी पढ़ें; Pradhan Mantri Ujjwala 2025 Yojana : गरीब महिलाओं को मिल रहा है निशुल्क गैस कनेक्शन
लेकिन इस बार आने वाली होली की अवसर पर झारखंड सरकार ने महिलाओं के लिए खुशियों का बौछार ला दिया है, हेमंत सरकार ने कहा है कि 26 फरवरी तक यदि सभी सत्यापन रिपोर्ट आ जाते हैं, तो फरवरी के अंत तक यानी महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी महिलाओं के खाते में दो महीनों की किस्त भेज दी जाएगी, जो कि जनवरी एवं फरवरी माह की किस्त होगी।

और अगले महीने यानी मार्च में होली के अवसर पर मार्च वाली किस्त भी आ जाएगी, तो इस बार होली के अवसर पर एक साथ तीन-तीन किस्त झारखंड की महिलाओं के खाते में आने वाली है, जिसकी संपूर्ण राशि ₹7,500 हो जाती है।
कौन-कौन इसका लाभ उठा सकता है? Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2025
मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना का लाभ केवल झारखंड की महिलाएं हीं उठा सकती हैं, क्योंकि इसके लिए आपको झारखंड राज्य का निवासी होना अनिवार्य है।
- निम्नलिखित योग्यताओं वाले पात्र इस योजना का लाभ उठा सकते हैं –
- यह योजना केवल महिलाओं के लिए है।
- महिला झारखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- आवेदक पहले से झारखंड सरकार द्वारा किसी भी सामाजिक पेंशन योजना का लाभ ना ले रहा हो।
- महिला की उम्र 21 वर्ष से 49 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
कृपया फर्जीवाड़ा करके इस योजना का लाभ ना उठाएं, अन्यथा इसके प्रति आपके ऊपर क़ानूनी कार्यवाही हो सकती है, और आप लोग इस योजना के लाभ से भी वंचित रह जाएंगे। आपका नाम लिस्ट से बाहर करदिया जाएगा।
Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2025 का पेमेंट कैसे चेक करें?
अगर आप Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2025 का लाभ उठा रहे हैं, तो आपको इसका पेमेंट भी चेक करना आना चाहिए।
अगर आपके खाते में पैसे आ गए हैं तब तो अच्छी बात है अन्यथा आप पेमेंट स्टेटस की जानकारी इसके ऑफिशल वेबसाइट से ले सकते हैं।

- सबसे पहले मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाइए।
- अब आपके यहां पर लॉगिन करना है अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड डाल कर।
- इसके बाद आपको पेमेंट स्टेटस के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपको वहां पर अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
- वेरिफिकेशन के लिए अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी (OTP) को दर्ज करें।
- अब आपका पेमेंट स्टेटस आपके स्क्रीन पर दिख जाएगा।
तो दोस्तों हम आशा करते हैं कि आप Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2025 के बारे में सारी जानकारी यहां से ले ली होगी, अगर आपके मन में अभी भी कोई प्रश्न है, तो कमेंट बॉक्स में आप पूछ सकते हैं।
धन्यवाद।