अगर आप उन लोगों में से हैं जो स्मार्टफोन खरीदते समय सिर्फ़ कैमरा या लुक्स नहीं, बल्कि असली परफॉर्मेंस और बैटरी बैकअप पर ध्यान देते हैं तो Oppo का नया फ्लैगशिप Oppo Find X9 Pro आपको चौंका सकता है। हाल ही में बार्सिलोना में हुए एक ग्लोबल इवेंट में Oppo ने Find X9 सीरीज़ Find X9 और Find X9 Pro को पेश किया। और यकीन मानिए, इसमें वो सबकुछ है जो एक टॉप-क्लास फ्लैगशिप में होना चाहिए।
Oppo Find X9 Pro: कीमत और उपलब्धता
Oppo ने Find X9 Pro को यूरोप में EUR 1,299 लगभग ₹1,34,000 की कीमत पर लॉन्च किया है, जिसमें 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलती है। वहीं इसका छोटा वेरिएंट Oppo Find X9 EUR 999 लगभग ₹1,03,000 में आता है।
Find X9 Pro दो प्रीमियम रंगों Silk White और Titanium Charcoal में उपलब्ध है। जबकि Find X9 को Space Black, Titanium Grey, और Velvet Red ऑप्शन्स में पेश किया गया है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि Oppo Find X9 सीरीज़ भारत में आने वाले हफ्तों में लॉन्च की जाएगी।
डिज़ाइन और डिस्प्ले: प्रीमियम लुक और दमदार प्रोटेक्शन
Oppo Find X9 Pro का 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले पहली झलक में ही फ्यूचर-रेडी महसूस होता है। 1,272×2,772 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, और 3,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस इसे मार्केट में सबसे शार्प और ब्राइट डिस्प्ले में से एक बनाती है।
ग्लास के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है, साथ ही फोन को IP66, IP68, और IP69 रेटिंग मिली है। यानी पानी, धूल और झटकों से लगभग फुल-प्रोटेक्शन। डिस्प्ले पर Dolby Vision, HDR10+, और HDR Vivid का सपोर्ट इसे Netflix या YouTube स्ट्रीमिंग के लिए परफेक्ट बनाता है।
परफॉर्मेंस: MediaTek Dimensity 9500 का जलवा

इस बार Oppo ने Snapdragon नहीं, बल्कि 3nm MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट चुना है और यकीन मानिए, ये फैसला सही साबित हुआ है। फोन में 16GB LPDDR5x RAM और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है, जो इसे स्मूद और लैग-फ्री बनाती है।
ColorOS 16 (Android 16 बेस्ड) के साथ यह फोन बेहद फास्ट फील देता है। गेमिंग के लिए इसमें X-axis haptic motor और एडवांस Vapor Chamber Cooling System है, जो 36,000mm² एरिया में हीट को फैलाकर परफॉर्मेंस को स्टेबल रखता है।
Oppo ने दावा किया है कि यह फोन 5 साल के OS अपडेट और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट पॉलिसी के साथ आता है जो इसे एक लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट बनाता है।
कैमरा: Hasselblad ट्यूनिंग और 200MP टेलीफोटो का जादू
अगर आप मोबाइल फोटोग्राफी के दीवाने हैं, तो यह सेक्शन आपके लिए है। Oppo Find X9 Pro में Hasselblad ट्यूनिंग वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप है
- 50MP Sony LYT-828 प्राइमरी सेंसर (OIS सपोर्ट के साथ)
- 50MP Samsung ISOCELL अल्ट्रावाइड कैमरा
- 200MP टेलीफोटो लेंस (70mm फोकल लेंथ और OIS के साथ)
फ्रंट में 50MP Samsung सेंसर दिया गया है जो वीडियो कॉलिंग और व्लॉगिंग दोनों के लिए शानदार है। डे लाइट फोटोस बेहद नैचुरल कलर टोन देती हैं, जबकि नाइट मोड भी डिटेल्स को बेहतरीन ढंग से कैप्चर करता है।
बैटरी और चार्जिंग: दिनभर चले, मिनटों में चार्ज
Find X9 Pro में 7,500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC वायर्ड और 50W AirVOOC वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। साथ ही इसमें 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग भी है यानी आप इससे दूसरे डिवाइसेज़ को भी चार्ज कर सकते हैं।
कंपनी के मुताबिक, सिर्फ़ 18 मिनट में यह फोन 0% से 70% तक चार्ज हो जाता है। स्टैंडर्ड मॉडल Find X9 में थोड़ी छोटी 7,025mAh बैटरी है, लेकिन चार्जिंग स्पीड लगभग समान है।
इन्हे भी पढ़ें:-
















