टेक लवर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। iPhone 17 Series का इंतजार कर रहे यूज़र्स को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple ने गलती से अपने Apple TV ऐप पर इवेंट इनवाइट शेयर कर दिया था, जिसमें 9 सितंबर की तारीख दर्ज थी। हालांकि, कंपनी ने तुरंत इस पोस्ट को डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक यह साफ हो गया कि इस साल का मेगा इवेंट इसी दिन होने वाला है।
iPhone 17 सीरीज़ के चार नए मॉडल

इस बार कंपनी अपने लाइनअप में बड़ा बदलाव करने जा रही है। लॉन्च होने वाले मॉडल में iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Air शामिल होंगे। खास बात यह है कि कंपनी ने Plus मॉडल को हटाकर iPhone 17 Air लाने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि यह अब तक का सबसे पतला iPhone होगा। टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस बार Apple नए डिजाइन, अपग्रेडेड कैमरा और AI-पावर्ड फीचर्स पेश कर सकता है।
इवेंट में और क्या हो सकता है खास?
Apple हर साल की तरह इस बार भी अपने मेगा लॉन्च इवेंट में सिर्फ iPhone ही नहीं बल्कि अन्य प्रोडक्ट्स भी पेश कर सकता है। उम्मीद है कि कंपनी नई Apple Watch और अगली जनरेशन के Airbuds को भी लॉन्च करेगी। साथ ही, रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple iPhone 2025 लाइनअप भारतीय मार्केट में सितंबर के आखिरी हफ्ते तक उपलब्ध हो सकती है। टेक इंडस्ट्री में यह चर्चा है कि iPhone 17 Pro features और iPhone 17 Pro Max India प्राइस को लेकर यूज़र्स की सबसे ज्यादा उत्सुकता है। वहीं, भारत में iPhone 17 Air कीमत को लेकर भी कयास तेज़ हो गए हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-
















