कभी आपने महसूस किया है कि पढ़ाई पूरी होने के बाद या जॉब बदलते समय सबसे बड़ा सवाल यही होता है मेरे लिए सही करियर क्या है? हर इंसान मेहनत करता है, लेकिन सही दिशा मिल जाए तो सफलता जल्दी और स्थायी बन जाती है। अंक ज्योतिष यही मानता है कि आपकी जन्मतिथि सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि आपकी सोच, स्वभाव और करियर की दिशा का मजबूत संकेत होती है। Moolank Career Prediction के जरिए यह समझा जा सकता है कि आपकी अंदरूनी ताकत किस प्रोफेशन में सबसे अच्छा परिणाम दे सकती है।
मूलांक 1 से 3: लीडरशिप, ज्ञान और मार्गदर्शन का करियर
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28)
मूलांक 1 वाले सूर्य से प्रभावित होते हैं। इनमें लीडर बनने की क्षमता जन्म से होती है। ये लोग आत्मविश्वासी होते हैं और फैसले लेने से नहीं घबराते। Moolank Career Prediction के अनुसार, इनके लिए सरकारी नौकरी, प्रशासनिक सेवाएं, मैनेजमेंट, बिजनेस लीडर और स्टार्टअप फाउंडर जैसे करियर सबसे बेहतर माने जाते हैं। जहां जिम्मेदारी और नेतृत्व चाहिए, वहां ये लोग स्वाभाविक रूप से आगे निकलते हैं।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29)
चंद्रमा से शासित मूलांक 2 के लोग संवेदनशील और भावनात्मक रूप से मजबूत होते हैं। ये दूसरों की भावनाओं को जल्दी समझ लेते हैं। Numerology Career Prediction बताता है कि नर्स, काउंसलर, साइकोलॉजिस्ट, हीलर या ज्योतिष जैसे करियर में इन्हें खास सफलता मिलती है। देखभाल और सहानुभूति से जुड़े काम इनके लिए आदर्श रहते हैं।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30)
गुरु ग्रह से प्रभावित मूलांक 3 ज्ञान और मार्गदर्शन में माहिर होते हैं। इन्हें सिखाना और लोगों को सही दिशा दिखाना पसंद होता है। टीचिंग, कोचिंग, मोटिवेशनल स्पीकिंग और आध्यात्मिक मार्गदर्शक जैसे करियर इनके लिए शुभ माने जाते हैं। Birth Number Career के हिसाब से ये लोग समाज में सम्मान पाते हैं।
मूलांक 4 से 6: क्रिएटिविटी, कम्युनिकेशन और ग्लैमर की दुनिया

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31)
राहु से शासित मूलांक 4 के लोग भीड़ से अलग सोचते हैं। रिस्क लेना इन्हें पसंद होता है। Moolank Career Prediction के अनुसार, एक्टिंग, मॉडलिंग, मीडिया, डिजिटल क्रिएटर और स्टार्टअप सेक्टर इनके लिए शानदार विकल्प हैं। फेम और पहचान पाने की चाह रखने वालों के लिए यह मूलांक खास माना जाता है।
मूलांक 5 (5, 14, 23)
बुध ग्रह से जुड़े मूलांक 5 की सबसे बड़ी ताकत कम्युनिकेशन स्किल होती है। ये लोग बातों से लोगों को प्रभावित कर लेते हैं। एंकरिंग, रेडियो जॉकी, कंटेंट क्रिएशन, मार्केटिंग और काउंसलिंग जैसे प्रोफेशन में ये तेजी से आगे बढ़ते हैं।
मूलांक 6 (6, 15, 24)
शुक्र ग्रह के प्रभाव से मूलांक 6 वाले लोग खूबसूरती और कला से जुड़े होते हैं। फैशन डिजाइनर, मेकअप आर्टिस्ट, इंटीरियर डिजाइनर, मीडिया इन्फ्लुएंसर जैसे करियर इनके लिए बेहद अनुकूल माने जाते हैं। अंक ज्योतिष करियर के अनुसार, इन्हें ग्लैमर से जुड़ी फील्ड में जल्दी पहचान मिलती है।
मूलांक 7 से 9: रिसर्च, मेहनत और साहस का रास्ता
मूलांक 7 (7, 16, 25)
केतु से प्रभावित मूलांक 7 के लोग रहस्यमयी और रिसर्च-माइंडेड होते हैं। इन्हें अकेले काम करना पसंद होता है। रिसर्चर, साइंटिस्ट, ज्योतिष और स्पिरिचुअल हीलर जैसे करियर इनके लिए उपयुक्त माने जाते हैं।
मूलांक 8 (8, 17, 26)
शनि ग्रह से जुड़े मूलांक 8 वाले लोग मेहनती और धैर्यवान होते हैं। इन्हें सफलता देर से मिलती है, लेकिन लंबे समय तक टिकती है। रियल एस्टेट, इंजीनियरिंग, फैक्ट्री या मेटल इंडस्ट्री जैसे क्षेत्रों में ये स्थिर करियर बना सकते हैं।
मूलांक 9 (9, 18, 27)
मंगल ग्रह से शासित मूलांक 9 साहसी और ऊर्जावान होते हैं। डिफेंस सर्विस, पुलिस, स्पोर्ट्स, योगा ट्रेनर या फायर सर्विस जैसे करियर इनके लिए सबसे बेहतर माने जाते हैं।
Disclaimer
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और अंक ज्योतिष पर आधारित है। Moolank Career Prediction को अंतिम सत्य न मानें। किसी भी करियर निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।
इन्हे भी पढ़ें:-
















