UP Board Admit Card 2025, बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हुआ

Published on:

Follow Us

UP Board Admit Card 2025: बोर्ड परीक्षा यानी 10वीं और 12वीं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को Admit Card यानी प्रवेश पत्र मिलने का बेसब्री से इंतजार है। और रहना भी चाहिए, क्योंकि बिना प्रवेश पत्र के एक भी विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकता। बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थीयों के लिए प्रवेश पत्र केवल एक दस्तावेज ही नहीं होता, बल्कि परीक्षा में प्रवेश के लिए काफी अनिवार्य भी होता है, प्रवेश पत्र पर परीक्षा केंद्र के नाम के साथ-साथ विद्यार्थी का नाम, पिता जी का नाम, बोर्ड परीक्षा का रोल नंबर और भी बहुत से महत्वपूर्ण जानकारी दिया होता है।

UP Board Admit Card 2025 में कब मिलेगा ?


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद्, प्रयागराज (UPMSP) ने पिछले वर्ष 2024 में 30 जनवरी को प्रवेश पत्र जारी किया था, और इस वर्ष भी माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए Admit Card जारी कर दिया है। जिसे हाई स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के सभी विद्यार्थी अपने स्कूल या कॉलेज से प्राप्त कर सकते हैं। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में लगभग 54 लाख से भी ज्यादा (54,38,597) विद्यार्थी शामिल होने जा रहे हैं। इसमें 10th और 12th दोनों कक्षा के विद्यार्थी शामिल हैं। UP Board Admit Card 2025 के बारे में आप सारी जानकारी इसके आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से ले सकते हैं और खुद को बोर्ड परीक्षाओं से जुड़ी जानकारीयों से अपडेट रख सकते हैं।

UP Board Admit Card 2025: प्रवेश पत्र कैसे प्राप्त कर सकते हैं?

UP Board Admit Card 2025
UP Board Admit Card 2025

बोर्ड परीक्षा के सभी विद्यार्थियों को यह जानना अति आवश्यक है कि वे लोग अपने प्रवेश पर को केवल अपने स्कूल या कॉलेज के द्वारा हीं प्राप्त कर सकते हैं, अपने स्कूल या कॉलेज में अपने प्रधानाचार्य या क्लास टीचर से संपर्क करें और अपने एडमिट कार्ड यानी प्रवेश पत्र को प्राप्त करें।
इसके अतिरिक्त आप लोग और कहीं से प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं कर सकते हैं।
UP Board Admit Card 2025 या बोर्ड परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी जैसे परीक्षा केंद्र के बारे में, या टाइम टेबल के बारे में, यह सब जानकारी आप लोग उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् के ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in से ले सकते हैं।

UP बोर्ड परीक्षा कब होगी?


इस वर्ष यानी 2025 में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने 24 फरवरी 2025 से 12 मार्च 2025 तक हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का आयोजन किया है।
हाई स्कूल (10th) का पहला पेपर हिंदी/प्रारंभिक हिंदी का है, जबकि इंटरमीडिएट (12th) का पहला पेपर सैन्य विज्ञान/ हिंदी/ सामान्य हिंदी है।

तो दोस्तों आप लोगों ने इस लेख के माध्यम से जाना कि UP Board Admit Card 2025 कब पप्राप्त होगा और बोर्ड परीक्षा कब होगी, हमें आशा है कि आप इस लेख को अपने दोस्तों को जरूर शेयर करेंगे, जिससे वे लोग भी इसके बारे में जानकारी ले सकें। धन्यवाद!

ये भी पढ़ें : BA, MA, BSC, MSC, BCOM, MCOM, UP Scholarship Kab Aayega 2025

PM Awas Yojana 2025 Online/Offline Apply: Pradhan Mantri Awas Yojana 2025

Leave a Comment