वैदिक ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है और इसका राशि परिवर्तन सभी राशियों के जीवन पर अलग अलग असर डाल सकता है। Sun Transit 2026 के अनुसार सूर्य 17 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक सूर्य शाम 7 बजकर 57 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगे और 15 नवंबर को शाम 7 बजकर 48 मिनट तक इसी राशि में रहेंगे। इस दौरान कुछ राशियों के लिए नौकरी कारोबार धन और सम्मान से जुड़े अच्छे योग बन सकते हैं। ज्योतिषाचार्य पं. धनंजय पांडेय के अनुसार मेष, सिंह, तुला और धनु राशि के जातकों को इस गोचर से खास लाभ मिल सकता है।
सूर्य गोचर 2026 का मेष राशि पर असर
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का तुला राशि में गोचर नौकरी और करियर के लिहाज से अच्छा माना जा रहा है। इस दौरान मेहनत का बेहतर परिणाम मिल सकता है और नौकरी में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। अधिकारियों की तरफ से प्रशंसा या कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को भी अच्छी खबर मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों में डॉक्टर की सलाह के अनुसार राहत मिल सकती है। इस अवधि में समाज में मान सम्मान भी बढ़ सकता है।
सूर्य गोचर 2026 का सिंह राशि पर असर
सिंह राशि के जातकों के लिए 17 अक्टूबर से 15 नवंबर तक का समय करियर और आर्थिक मामलों में अनुकूल रह सकता है। नौकरी में प्रमोशन या आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार करने वाले लोगों के लिए भी आर्थिक स्थिति बेहतर होने के योग बन सकते हैं।
पिता की तरफ से सहयोग और लाभ मिलने की संभावना है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा भी मिल सकता है। इस दौरान आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और नेतृत्व क्षमता में बढ़ोतरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र और समाज में मान सम्मान मिलने के साथ सरकारी योजनाओं या सरकारी काम से भी लाभ मिलने के योग बन सकते हैं।
सूर्य गोचर 2026 का तुला राशि पर असर
तुला राशि में ही सूर्य का गोचर होने वाला है, इसलिए इस राशि के जातकों के लिए यह समय काफी महत्वपूर्ण रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को अपने काम में सफलता मिल सकती है और अधिकारी आपके प्रदर्शन से खुश हो सकते हैं।
इस अवधि में आय बढ़ाने के नए अवसर सामने आ सकते हैं। परिवार में पिता या बड़े भाई से आर्थिक सहयोग मिलने की संभावना है। सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा के दौरान भी कुछ ऐसे अवसर मिल सकते हैं जो भविष्य में आर्थिक या करियर से जुड़ा फायदा दे सकते हैं।
सूर्य गोचर 2026 का धनु राशि पर असर
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर कई मामलों में सकारात्मक परिणाम दे सकता है। संतान की तरक्की से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले लोगों को सफलता की दिशा में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है।
सेहत के लिहाज से भी समय सामान्य से बेहतर रह सकता है और छोटी-मोटी परेशानियों से राहत मिल सकती है। पिता बड़े भाई या अभिभावक का सहयोग और आशीर्वाद आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। नौकरी और व्यापार में अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। आपके काम की तारीफ होगी और कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत हो सकती है।
Sun Transit 2026 में कौन से उपाय करें?
ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार सूर्य को मजबूत करने के लिए कुछ आसान उपाय किए जा सकते हैं।
- रोज सुबह उगते हुए सूर्य को जल अर्पित करें।
- सुबह परिवार में पिता बड़े भाई या अभिभावक का आशीर्वाद लें।
- सूर्य गोचर की अवधि में रविवार का व्रत रखने की मान्यता है।
- अपने काम में अनुशासन और नियमितता बनाए रखें।
- किसी भी महत्वपूर्ण फैसले में जल्दबाजी करने से बचें।
Disclaimer: यह लेख ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। इसे निश्चित भविष्यवाणी न मानें।
इन्हे भी पढ़ें:-















