UP Free Tablet Yojana 2026: उत्तर प्रदेश के कॉलेज और विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य सरकार की स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट वितरित किए जाने हैं। इस योजना का फायदा पात्र छात्र-छात्राओं को मिलेगा ताकि वे अपनी पढ़ाई के साथ ऑनलाइन क्लास और स्किल डेवलपमेंट से जुड़ी गतिविधियां आसानी से कर सकें। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो DigiShakti पोर्टल पर अपना नाम और Aadhaar e-KYC स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए अलग से ऑनलाइन आवेदन करने की जरूरत नहीं है।
UP Free Tablet Yojana 2026 क्या है?
उत्तर प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना राज्य के युवाओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। आमतौर पर इसे UP Free Tablet Yojana के नाम से जाना जाता है। इस योजना के तहत पात्र छात्र-छात्राओं को सरकार की ओर से मुफ्त टैबलेट दिए जाते हैं। इन डिवाइस की मदद से छात्र ऑनलाइन पढ़ाई डिजिटल किताबें स्टडी मैटेरियल और स्किल डेवलपमेंट से जुड़े कोर्स कर सकते हैं।
अब शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए सरकार की ओर से 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट वितरित किए जाने हैं। ऐसे में जिन छात्रों का डेटा संबंधित कॉलेज या विश्वविद्यालय के माध्यम से DigiShakti पोर्टल पर अपलोड किया गया है, वे अपनी जानकारी और e-KYC स्टेटस चेक कर सकते हैं।
DigiShakti Portal पर अपना नाम कैसे चेक करें?
अगर आप जानना चाहते हैं कि UP Free Tablet Yojana 2026 के लिए आपका नाम DigiShakti पोर्टल पर आया है या नहीं तो इसके लिए आपको किसी साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं है। आप अपने मोबाइल से ही कुछ आसान स्टेप्स में अपनी जानकारी चेक कर सकते हैं।
इसके लिए नीचे बताए गए तरीके को फॉलो करें।
- सबसे पहले DigiShakti की आधिकारिक वेबसाइट digishakti.up.gov.in पर जाएं।
- यहां e-KYC through MeriPehchaan Portal का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने University/Board/Society/Council का विकल्प आएगा।
- अपनी यूनिवर्सिटी या संबंधित बोर्ड का चयन करें।
- इसके बाद अपने कॉलेज या संस्थान का नाम चुनें।
- अब अपना Enrollment Number दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिया गया Captcha Code भरकर Search बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपकी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी। यहां आप अपना Aadhaar e-KYC Status भी देख सकते हैं।
इस प्रक्रिया के जरिए आपको पता चल जाएगा कि आपका डेटा पोर्टल पर उपलब्ध है या नहीं और आपकी e-KYC पूरी हुई है या अभी Pending है।
DigiShakti Portal पर Aadhaar e-KYC कैसे पूरी करें?
अगर नाम चेक करने के बाद आपके सामने Aadhaar e-KYC Status में Pending दिखाई दे रहा है, तो आपको अपनी पहचान का वेरिफिकेशन पूरा करना होगा।
इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स अपनाएं।
- DigiShakti पोर्टल पर अपनी जानकारी चेक करने के बाद Verify through the Login using e-Pramaan MeriPehchaan विकल्प पर क्लिक करें।
- अगर आपके पास पहले से MeriPehchaan अकाउंट है, तो अपनी Login Details से लॉगिन करें।
- नए यूजर को पहले MeriPehchaan पोर्टल पर अपना अकाउंट बनाना होगा।
- लॉगिन करने के बाद Aadhaar e-KYC से जुड़ा पेज खोलें।
- यहां मांगी गई जानकारी भरें और Aadhaar Number दर्ज करें।
- इसके बाद आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
- OTP दर्ज करके अपनी पहचान सत्यापित करें।
- वेरिफिकेशन सफल होने पर स्क्रीन पर Success का मैसेज दिखाई देगा।
इसके बाद DigiShakti पोर्टल पर आपका Aadhaar e-KYC Status Verified दिखाई दे सकता है।
e-KYC Pending या Failed दिखने पर क्या करें?
कई छात्रों को DigiShakti पोर्टल पर नाम चेक करते समय Pending, Failed या Data Verification Under Process जैसी जानकारी दिखाई दे सकती है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। हर स्टेटस का अलग मतलब होता है।
1. e-KYC Pending: अगर आपके सामने Pending लिखा आ रहा है, तो इसका मतलब है कि आपकी Aadhaar e-KYC प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। MeriPehchaan के माध्यम से वेरिफिकेशन पूरा करें।
2. Data Verification Under Process: अगर स्क्रीन पर Your data verification is under process लिखा है, तो इसका मतलब है कि आपका डेटा अभी संबंधित विभाग या संस्थान के स्तर पर जांच की प्रक्रिया में हो सकता है।
3. e-KYC Failed: अगर वेरिफिकेशन Failed हो जाता है, तो अपने कॉलेज के नोडल अधिकारी से संपर्क करें। आधार कार्ड और कॉलेज रिकॉर्ड में नाम या जन्मतिथि की जानकारी अलग होने पर भी परेशानी आ सकती है।
4. Aadhaar e-KYC Verified: इसका मतलब है कि आपकी आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि टैबलेट आवंटित भी हो गया है।
UP Free Tablet Yojana 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा?
इस योजना को लेकर छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या टैबलेट पाने के लिए अलग से ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा? तो आपको बता दें कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार, छात्रों को अलग से ऑनलाइन आवेदन करने की जरूरत नहीं है। संबंधित कॉलेज और विश्वविद्यालय ही पात्र छात्र-छात्राओं का डेटा DigiShakti पोर्टल पर अपलोड करते हैं।
इसलिए अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो अपने कॉलेज में यह जरूर पता करें कि आपका नाम और Enrollment Number पोर्टल पर सही तरीके से दर्ज है या नहीं।
क्या DigiShakti Portal पर नाम आने का मतलब टैबलेट मिलना पक्का है?
नहीं DigiShakti पोर्टल पर नाम दिखाई देना या Aadhaar e-KYC Verified होना टैबलेट मिलने की गारंटी नहीं है। यह प्रक्रिया मुख्य रूप से छात्र की जानकारी और पहचान के सत्यापन से जुड़ी है। टैबलेट का अंतिम आवंटन संबंधित विभाग की पात्रता और वितरण प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा। इसलिए छात्रों को अपने कॉलेज या विश्वविद्यालय से भी टैबलेट वितरण की जानकारी लेते रहना चाहिए।
UP Free Tablet Yojana 2026 Official Website
UP Free Tablet Yojana 2026 से जुड़ी जानकारी और e-KYC प्रक्रिया के लिए नीचे दिए गए आधिकारिक पोर्टल पर जा सकते हैं।
- DigiShakti Portal: digishakti.up.gov.in
- MeriPehchaan Portal: meripehchaan.gov.in
हमेशा आधिकारिक वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें। किसी अनजान लिंक पर आधार नंबर या OTP जैसी निजी जानकारी साझा न करें।
Disclaimer: यह लेख उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। योजना की पात्रता और टैबलेट वितरण से जुड़ी अंतिम जानकारी के लिए आधिकारिक DigiShakti पोर्टल देखें।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Tractor Subsidy 2026: किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर मिल सकती है 50% तक सब्सिडी जानें आवेदन का तरीका और जरूरी दस्तावेज
- Ladli Behna Yojana 41th Installment: 41वीं किस्त के ₹1,500 ऐसे चेक करें खाते में पैसे आए या नहीं
- Ladli Laxmi Yojana: बेटियों को मिलेंगे 1.43 लाख रुपये, जानें किस्तों में कब-कब मिलेगा पैसा और आवेदन का तरीका















